

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

himanshu soni joins as deputy collector in jabalpur madhya pradesh
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर हिमांशु सोनी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कलेक्टर रायवेंद्र सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से ज्वाइनिंग लेटर सौंपकर पदभार ग्रहण कराया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने हिमांशु सोनी का अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय कराया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का विभिन्न जिलों में पदस्थापन किया गया है। इसी क्रम में हिमांशु सोनी को जबलपुर जिले में परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
हिमांशु सोनी का डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त होना प्रेरणादायक माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के प्रशासनिक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
