

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

holi-special-train-2026-durg-raigarh-memu
रायपुर: होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के मध्य विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 02, 03, 05 एवं 06 मार्च 2026 को कुल 04 फेरे के लिए उपलब्ध रहेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से प्रातः 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना, सरस्वती नगर, रायपुर, डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, मांडर, सिलियारी, बैकुंठ, तिल्दा नेवरा, हथबंद, भाटापारा, निपानिया, दागोरी, बिल्हा, चक्करभाटा, दाधापारा, बिलासपुर, गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, सारागांव देवरी, बुढार, सक्ती, जारडीह, खरसिया, रॉबर्टसन, भूपदेवपुर एवं किरोड़ीमल नगर में ठहराव लेते हुए शाम 18:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 19:00 बजे रवाना होकर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बिलासपुर रात 21:45 बजे, रायपुर 00:10 बजे तथा दुर्ग अगले दिन 01:45 बजे पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में आठ कोचों वाला मेमू रैक लगाया जाएगा, जिससे होली के दौरान यात्रियों को सुगम एवं आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें।