

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

IPS Santosh Singh deputation
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) के पद पर नियुक्ति मिली है।
वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ थे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रिलीव किया जाए।

संतोष सिंह अपने नवाचारपूर्ण पुलिसिंग मॉडल और जनजागरूकता अभियानों के लिए देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। उनके नशा-विरोधी अभियान ‘निजात’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और इसके लिए उन्हें इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी प्रभावी कार्यवाही, बाल-हितैषी पुलिसिंग के लिए बनाए गए विश्व रिकॉर्ड और समाज में जागरूकता बढ़ाने वाले अभियानों ने उन्हें एक सक्रिय और जनसंवेदनशील अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई है।
अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उनकी नई जिम्मेदारी देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से जुड़ी होगी। CISF देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र, संसद और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों की सुरक्षा का दायित्व संभालता है।