

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jabalpur-bargi-dam-cruise-accident-fake-ai-photo-fact-check
जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार देर शाम हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। जहाँ एक ओर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस हादसे से जुड़ी भ्रामक खबरों और तस्वीरों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
हादसे के बाद से ही इंटरनेट पर एक मां-बेटे की भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसे लोग बरगी डैम हादसे का बताकर साझा कर रहे थे। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।
उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से बताया कि वायरल तस्वीर या तो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा निर्मित है या किसी अन्य पुराने मामले से संबंधित है। प्रशासन ने लोगों से ऐसी संवेदनशील तस्वीरों को बिना जांचे शेयर न करने की अपील की है, क्योंकि इससे पीड़ित परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम जब क्रूज सैलानियों को लेकर डैम के बीच में था, तभी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के कारण डैम में ऊंची लहरें उठने लगीं। यात्रियों ने चालक से किनारे लौटने की गुहार लगाई, लेकिन लहरों के दबाव में क्रूज असंतुलित होकर पलट गया। रात भर NDRF और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डूबे हुए क्रूज को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं।