

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jabalpur-cruise-accident-bargi-dam-safety-lapse-viral-video
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी बांध के बैकवाटर में हुआ क्रूज हादसा अब एक बड़े प्रशासनिक और सुरक्षा विफलता के रूप में सामने आ रहा है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। इस बीच, हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है।
वीडियो में दिखी लापरवाही की ‘लहरें’
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे से कुछ मिनट पहले क्रूज पर सवार सैलानी बेहद खुश थे और सफर का आनंद ले रहे थे। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में क्रूज पर सवार अधिकतर लोग बिना लाइफ जैकेट के नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हवाएं बहुत तेज थीं और मौसम तेजी से बिगड़ रहा था, फिर भी क्रूज को पानी के बीच ले जाया गया। क्रूज पर छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी सवार थीं, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल द्वारा अब तक निकाले गए 9 शवों की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। 9 में से 8 मृतकों के शरीर पर लाइफ जैकेट नहीं थी। यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि क्रूज ऑपरेटरों ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया था।
इस हादसे ने न केवल पर्यटन विभाग बल्कि स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।