

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jabalpur-ranjhi-clarence-raja-murder-raipur-property-dispute
जबलपुर: (Clarence alias Raja Murder) संस्कारधानी के राँझी इलाके में बीती रात हुई क्लेरेंस उर्फ राजा की सनसनीखेज हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच और चश्मदीदों के बयानों से यह साफ हो रहा है कि इस हत्याकांड के तार रायपुर की एक बेशकीमती संपत्ति और छिंदवाड़ा के कुछ रसूखदारों से जुड़े हुए हैं।
(Jabalpur Murder Case) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या से ठीक एक सप्ताह पहले मृतक राजा को एक वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस कॉल में स्पष्ट रूप से रायपुर स्थित विवादित संपत्ति के मामले में कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। चश्मदीद गवाह ने बताया कि धमकी देने वालों ने राजा को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
(Raipur Property Dispute Murder) पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि रायपुर की एक जमीन से जुड़ी है, जिसका सौदा राजा और उसके साथी ने किया था। बताया जा रहा है कि इस सौदे में एक बाप-बेटे ने दलाली की थी, जो बाद में दलाली की रकम के अलावा संपत्ति में हिस्सा मांगने लगे। यहीं से विवाद की पहली चिंगारी भड़की।
(Baba Nelson and Prince Nelson) इसके बाद इस संपत्ति का अनुबंध छिंदवाड़ा के भानु और रोहित नामक व्यक्तियों के साथ किया गया। विवाद तब और गहरा गया जब रोहित की बहन के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई, जबकि राजा के पास पुराना अनुबंध पहले से मौजूद था। इसी रजिस्ट्री को शून्य कराने के लिए राजा ने रायपुर कोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर किया था।
(Clarence Raja Ranjhi shooting case) विरोधियों ने राजा को कानूनी पेचीदगियों में उलझाने के लिए छिंदवाड़ा के एक थाने में फर्जी अनुबंध की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए राजा 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा गया था। लौटते वक्त उसे दोबारा वीडियो कॉल पर बाबा नेल्सन और उसके पुत्र प्रिंस नेल्सन के हाथों जान से मरवाने की धमकी मिली।
राजा ने अपने साथियों को बताया था कि पिछले दो दिनों से उसकी रैकी (निगरानी) की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन राजा अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाने वाला था, उसी दिन सुबह हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया।
(Jabalpur Murder Case) राँझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्धों की सूची में बाबा नेल्सन और प्रिंस नेल्सन के नाम सबसे ऊपर रखे हैं। पुलिस के विभिन्न जांच दल इन आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।