

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jaipur-400-crore-cyber-fraud-international-gang-busted
नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में साइबर सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने देश के कई बड़े उद्योगपतियों के खातों से करीब 400 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने जोधपुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज और KYC तैयार कर डिजिटल सिग्नेचर जारी करने में मदद करते थे। एक ही मोबाइल नंबर से करीब 400 फर्जी डिजिटल सिग्नेचर जारी किए गए, जिसके जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जयपुर के उद्योगपति सौरभ बाफना ने 93 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल ने गहराई से जांच शुरू की, जिसमें इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीएफटी और I4C सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और सरकारी सिस्टम की सुरक्षा में बड़ी खामियों का फायदा उठा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।