

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jantar mantar cjp protest women journalists harassment viral video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पत्रकारों की सुरक्षा और प्रदर्शन स्थलों पर कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ के बीच मीडिया कर्मियों को घिरा हुआ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि टाइम्स नाउ नवभारत की एक महिला रिपोर्टर समेत कई महिला पत्रकारों को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की, नारेबाजी और रिपोर्टिंग में बाधा डालने जैसी घटनाओं के आरोप लगाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, हालात तनावपूर्ण होने पर कुछ महिला पत्रकारों को अपनी सुरक्षा के लिए पास स्थित एक एटीएम में शरण लेनी पड़ी। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर चिंता जताई है।
हालांकि, घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस की ओर से भी मामले में विस्तृत बयान का इंतजार है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि प्रदर्शन और विरोध के दौरान मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इनक्वेस्ट मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है ।