

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jashpur-minor-gangrape-attempt-to-murder-chhattisgarh-news
रायपुर। के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। 16 फरवरी की रात एक 17 साल की नाबालिग लड़की, जो गांव में आयोजित एक नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी, दरिंदगी का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे अकेला पाकर रोका और सुरक्षित घर पहुँचाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। मदद के बहाने आरोपी उसे सुनसान जंगल की ओर ले गए।
जंगल में दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। अपनी पहचान उजागर होने के डर से या क्रूरता की हद पार करते हुए, आरोपियों ने नाबालिग का गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की। जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे अधमरी हालत में जंगल के किनारे फेंककर फरार हो गए।
जब नाबालिग रात भर घर नहीं लौटी, तो परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास ग्रामीणों ने लड़की को बेसुध हालत में पड़ा देखा।
ग्रामीणों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर कर दिया गया। वर्तमान में पीड़िता का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बागबहार थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। बुधवार (18 फरवरी) को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिरों की मदद ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।