

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jio prime 300 price lock one year recharge offer 2026
मुंबई। मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए Jio Prime सदस्यता का ऐलान किया है। इसके तहत ग्राहक महज ₹300 की एकमुश्त सदस्यता लेकर अपने मौजूदा जियो प्लान की कीमत को एक साल तक लॉक कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह कीमत 5 सितंबर 2027 तक सुरक्षित रहेगी।

₹299 वाला जियो प्लान रहेगा जारी
टेलीकॉम कंपनियों के बीच रिचार्ज प्लान को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच जियो ने स्पष्ट किया है कि उसका ₹299 वाला प्लान जारी रहेगा। वहीं, Jio Prime के जरिए ग्राहक मौजूदा कीमत पर लंबे समय तक रिचार्ज का लाभ उठा सकेंगे।
खास बात यह है कि Prime सदस्य बनने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान तक सीमित नहीं होंगे। वे अपनी जरूरत के अनुसार दूसरे जियो प्लान में भी रिचार्ज कर सकते हैं और सदस्यता के लाभ लेते रहेंगे।
20 अगस्त से ले सकेंगे Jio Prime की सदस्यता
Jio Prime की सदस्यता 20 अगस्त 2026 से उपलब्ध होगी। ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स और अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स के माध्यम से ले सकेंगे।
इस योजना का लाभ मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ-साथ नए जियो ग्राहकों को भी मिलेगा। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर Jio Prime का हिस्सा बन सकते हैं।
₹600 के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे
Jio Prime सदस्यता के साथ ग्राहकों को कुल ₹600 के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें ₹300 का एक वाउचर नया JioHome या JioPC कनेक्शन लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि दूसरा ₹300 का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा Prime सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट्स और सेवाओं का अर्ली एक्सेस और अलग चैनल के जरिए प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।
रिचार्ज महंगे होने की चर्चा के बीच बड़ा कदम
Jio Prime का ऐलान ऐसे समय हुआ है जब टेलीकॉम सेक्टर में रिचार्ज की कीमतों को लेकर ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ी हुई है। हाल ही में एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए ₹299 समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हटाए हैं। इसके बाद 28 दिन की डेली-डेटा श्रेणी में ₹349 वाला प्लान शुरुआती विकल्प बन गया है।
ऐसे में जियो का ₹299 वाला प्लान जारी रखने और Jio Prime के जरिए मौजूदा कीमत को एक साल तक लॉक करने का फैसला ग्राहकों के लिए राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।