Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
khairaagadh raajaparivaar kee shataakshee sinh ne panchaayat chunaav mein haasil kee badee jeet
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खैरागढ़ जिले में 23 फरवरी को संपन्न पंचायत चुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार की सदस्य राजकुमारी शताक्षी सिंह ने अपने ग्राम के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8, जालबांधा से भारी मतों से जीत हासिल की। इस जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और शताक्षी सिंह को उनके मतदाताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का समर्थन मिला।
राजकुमारी शताक्षी सिंह के पूर्वज खैरागढ़ के राजा वीरेंद्र बहादुर रानी पद्मावती देवी, जिन्होंने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार से जुड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई उनकी वंशज हैं। राजा वीरेंद्र बहादुर ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के लिए करोड़ों रुपए का आलीशान बंगला दान किया था। उनकी तीसरी पीढ़ी के रूप में देवव्रत सिंह और अब चौथी पीढ़ी में शताक्षी सिंह का नाम सामने आया है, जो खैरागढ़ राजपरिवार की राजनीति में फिर से सक्रिय हो रही हैं।
शताक्षी सिंह ने एलएलबी की पढ़ाई की है और राजनीति में कदम रखते हुए, अपने ग्राम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उनके चुनावी अभियान में राज परिवार के वंशजों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं की एकजुटता भी देखी गई, जिसने उन्हें भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को पीछे छोड़ने में मदद की।
शताक्षी सिंह की इस सफलता से क्षेत्र में यह अनुमान जताया जा रहा है कि खैरागढ़ राज परिवार एक बार फिर से दिल्ली तक अपनी राजनीतिक पकड़ बना सकता है। राजकुमारी शताक्षी ने अपनी जीत के बाद सभी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए सभी से मार्गदर्शन की अपील की।