

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

korba-pocso-accused-sandeep-agrawal-falls-from-court-building-second-floor
कोरबा। जिले के न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पॉक्सो एक्ट के आरोपित और फरार चल रहे प्रधान पाठक संदीप अग्रवाल अधिवक्ता भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि संदीप अग्रवाल नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार था। गुरुवार को वह जमानत से जुड़े किसी कार्य के लिए न्यायालय पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद संदीप ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे से धक्का दिया, जिससे वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। वहीं पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।
एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अधिवक्ता भवन से गिरकर घायल हो गया है। घायल की पहचान संदीप अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पॉक्सो मामले में वांछित था। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।