

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

lakshmi-verma-phoolodevi-netam-take-oath-as-rajya-sabha-members-from-chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा की राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
फूलोदेवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बनी हैं, जबकि लक्ष्मी वर्मा पहली बार उच्च सदन पहुंची हैं। शपथ ग्रहण के बाद भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि “धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर देश के उच्च सदन में मिला है। यह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।”
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में वे मजबूत कड़ी की भूमिका निभाएंगी।
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली दोनों महिला सांसदों के शपथ ग्रहण को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे राज्य की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठ सकेगी।