

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mahasamund gold seizure 7 kg gold worth 9 crore seized from volkswagen car
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वोक्सवैगन कार से करीब 7.512 किलो सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत लगभग 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने गुजरात के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिंघोड़ा थाना पुलिस द्वारा एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर 17 मई 2026 को वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही वोक्सवैगन कार क्रमांक GJ 03 NP 4230 को रोककर जांच की गई।
कार में सवार युवकों ने अपना नाम जयेश अकबरी, सुनीत और रूशी अग्रावत बताया, जो गुजरात के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई। जांच में कार की पिछली सीट के नीचे विशेष चैंबर बनाकर दो पीठू बैग छिपाए गए थे।
बैग की तलाशी लेने पर छह प्लास्टिक बॉक्स में रखे विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने का कुल वजन 7512.488 ग्राम है। आरोपियों के पास सोने के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
इसके बाद पुलिस ने सोने को जब्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। मामले की सूचना आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) को भेज दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।