

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mahtari vandan yojana ekyc update chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' के तहत लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया ने जबरदस्त गति पकड़ ली है और महज एक महीने के भीतर 45 लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
प्रशासन ने पहले इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन वर्तमान गति को देखते हुए अधिकारियों का मानना है कि यह लक्ष्य मई महीने के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा। 5 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब केवल 20 लाख हितग्राही शेष बचे हैं।
योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे इस भौतिक सत्यापन में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक 96 हजार महिला लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम आधिकारिक सूची से हटा दिए गए हैं। सत्यापन के कारण अपात्र लाभार्थी भी प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। पात्र महिलाओं की कुल संख्या घटकर अब करीब 69 लाख रह गई है, जिन्हें प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, पहले आधार के माध्यम से केवल कुछ लाख महिलाओं का ही भौतिक सत्यापन हुआ था। अब सरकार ने सभी 65 लाख (सत्यापित) हितग्राहियों के लिए फिर से ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। खाद्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी धन का लाभ केवल जीवित और वास्तविक पात्र महिलाओं को ही मिले।