

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

petrol diesel price hike delhi petrol crosses 100
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहली बार 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुका था।
11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
मध्य पूर्व में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद 15 मई से लगातार ईंधन महंगा हो रहा है।
15 मई को पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए।
इसके बाद शनिवार को 87 पैसे की वृद्धि की गई।
अब चौथी बार 2 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
चार बार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
नई बढ़ोतरी के बाद प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर
कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर
मुंबई – ₹111.21 प्रति लीटर
चेन्नई – ₹107.77 प्रति लीटर
वहीं डीजल के दाम इस प्रकार हो गए हैं:
Delhi – ₹95.20 प्रति लीटर
Kolkata – ₹99.82 प्रति लीटर
Mumbai – ₹97.83 प्रति लीटर
Chennai – ₹99.55 प्रति लीटर
CNG भी हुई महंगी
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई। दिल्ली में अब सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
पिछले कुछ दिनों में सीएनजी की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।
15 मई को 2 रुपये प्रति किलोग्राम
17 मई को 1 रुपये प्रति किलोग्राम
23 मई को फिर 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई
इस तरह सीएनजी कुल 4 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है।
अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। संघर्ष के चलते दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित हुआ है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा उछाल आ गया है।
इसी का असर अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।