

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mani-shankar-aiyar-not-rahulist-congress-kerala-elections
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। अय्यर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों के अनुयायी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी का सदस्य हूं, इसलिए मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं।"
इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर केरल में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के दोबारा सत्ता में आने की इच्छा जता चुके हैं और उन्होंने सत्ताधारी LDF सरकार के पंचायती राज मॉडल की खुले तौर पर तारीफ की थी। विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट में उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में मुझे यकीन है कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे, मैं केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज राज्य बनाने की अपनी अपील दोहराता हूं।"
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि अय्यर के ये बयान व्यक्तिगत विचार हैं और पार्टी की आधिकारिक राय को दर्शाते नहीं हैं। हालांकि, केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और मणिशंकर अय्यर की यह बगावत पार्टी के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अय्यर के लगातार विवादित बयान पार्टी नेतृत्व के लिए चिंता का सबब हैं और इससे संगठन में असहमति की खबरें बढ़ सकती हैं।