

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pm modi giorgia meloni melody- इटली में पीएम मोदी को मिला संयुक्त राष्ट्र का 'एग्रिकोला मेडल, मेलोडी टॉफी के चक्कर में 'धोखे' से बढ़ गए पारले इंडस्ट्रीज के शेयर, जानिए क्या है पूरा माजरा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल एक छोटे से वीडियो ने भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में ऐसा कन्फ्यूजन पैदा किया कि एक कंपनी के शेयरों में बंपर खरीदारी शुरू हो गई और वह 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गई। दरअसल, यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा और वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने से जुड़ा है।
कन्फ्यूजन: मेलोडी बनाई 'पारले प्रोडक्ट्स' ने, शेयर भागे 'पारले इंडस्ट्रीज' के!
बुधवार को इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने जल्दबाजी में 'पारले' नाम देखकर शेयर बाजार में लिस्टेड 'पारले इंडस्ट्रीज' (Parle Industries) के शेयर खरीदने शुरू कर दिए। बुधवार को भारी लिवाली के कारण इस कंपनी का शेयर 5% की तेजी के साथ ₹5.25 पर बंद हुआ।
मेलोडी टॉफी से कंपनी का कोई लेना-देना ही नहीं!
मजेदार बात यह है कि जिस पारले इंडस्ट्रीज के शेयर रॉकेट बने हैं, उसका टॉफी या बिस्कुट कारोबार से कोई वास्ता ही नहीं है। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे बिजनेस में काम करती है।
असली 'मेलोडी' टॉफी बनाने वाली कंपनी 'पारले प्रोडक्ट्स' (Parle Products) है, जो पार्ले-जी, मोनाको और हाइड एंड सीक जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाती है, लेकिन यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड (सूचीबद्ध) ही नहीं है।
इस पूरे मामले पर पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने कहा कि पीएम मोदी का यह कदम भारतीय प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने और उन्हें एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने का बेहतरीन तरीका था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेलोडी की बिक्री में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।
इटली में पीएम मोदी को मिला संयुक्त राष्ट्र का 'एग्रिकोला मेडल', कृषि और खाद्य सुरक्षा में भारत के योगदान को वैश्विक सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा राजनयिक और कृषि दोनों ही मोर्चों पर बेहद सफल साबित हुई है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था 'खाद्य एवं कृषि संगठन' (FAO) के मुख्यालय रोम में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान पीएम मोदी को प्रतिष्ठित 'एग्रिकोला मेडल' (Agricola Medal) से सम्मानित किया गया। एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया।
पीएम मोदी ने 'अन्नदाताओं' को समर्पित किया मेडल
मेडल प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "FAO मुख्यालय में आयोजित समारोह में मैंने अत्यंत विनम्रता के साथ एग्रिकोला मेडल स्वीकार किया। मैं यह सम्मान भारत के अन्नदाताओं (किसानों), पशुपालकों, और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को समर्पित करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान देश के वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों (Innovators) की कड़ी मेहनत को मान्यता देता है, जो खाद्य सुरक्षा और कृषि विकास की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ
राजनीतिक मतभेदों से अलग, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी को मिले सम्मान और उनके काम की सराहना की है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, "भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किए जा रहे काम की सराहना की जानी चाहिए। भले ही हम राजनीतिक रूप से उनसे असहमत हों, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।" हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने पवार के इस बयान से असहमति जताई।