

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur ashoka ratan society engineering student gaurav jaiswal suicide case
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के पॉश इलाके में स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में एक 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप और दहशत का माहौल है।
गंभीर हालत में युवक को तत्काल विधानसभा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलासपुर का रहने वाला था छात्र
पंडरी थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान गौरव जायसवाल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। गौरव मूल रूप से बड़ी कोनी, आईटीआई वार्ड नंबर-08, थाना कोनी, जिला बिलासपुर का निवासी था। उसके पिता का नाम लक्ष्मण कुमार जायसवाल है। रायपुर में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
6वीं मंजिल से गिरने की आवाज सुन दौड़े लोग
मिली जानकारी के अनुसार, गौरव जायसवाल घटना के वक्त अशोका रत्न सोसाइटी के ब्लॉक नंबर-09 में मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक 6वीं मंजिल से नीचे गिर गया। भारी आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में युवक को देखकर तत्काल इसकी सूचना पंडरी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत मर्च्युरी व अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पंचनामा अमली जामा पहनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती तफ्तीश और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।
पंडरी पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उसके कॉल डिटेल्स (CDR), हालिया गतिविधियों और पारिवारिक परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही बिलासपुर में रहने वाले परिजनों और रायपुर में उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।