

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

modi government 12 years mega health and blood donation camp raipur
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के महावीर नगर में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जबकि 157 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा भाव के साथ इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एसबीएच हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया और पात्र हितग्राहियों को चश्मों का वितरण किया गया। वहीं ओएसिस फर्टिलिटी के सहयोग से निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष परामर्श एवं जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी। महिलाओं एवं परिवारों के लिए एएमएच जांच, अल्ट्रासाउंड सहित कई अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के सहयोग से 157 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसे सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि मैकमेलन साहू, भाजपा जिला महामंत्री अमित साह मैसेरी, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, वार्ड क्रमांक-52 के पार्षद विनय पंकज निर्मलकर, एस. के. सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. अनामिका सिंह ने चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और समाज कल्याण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।