

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

mukesh-ambani-india-30-trillion-economy-investment-opportunity
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा है कि भारत में अगले 20 से 30 वर्षों के भीतर 25 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने इसे देश की युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक निवेश अवसर बताया।
मुंबई में आयोजित जियो–ब्लैकरॉक कार्यक्रम “इन्वेस्टिंग फॉर ए न्यू एरा” में ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक के साथ फायरसाइड चैट के दौरान अंबानी ने कहा कि भारत अब केवल बचत करने वाला देश नहीं रह गया है, बल्कि अब समय आ गया है कि बचत को निवेश में बदला जाए।
अंबानी ने कहा कि यदि घरेलू बचत का बड़ा हिस्सा कैपिटल मार्केट्स में निवेश किया जाए, तो इससे न केवल परिवारों की संपत्ति बढ़ेगी, बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि को भी मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने यंग इंडिया से सेवर्स की बजाय इन्वेस्टर्स बनने का आह्वान किया।
ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने भारत को लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन का सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में दीर्घकालिक इक्विटी निवेश संपत्ति सृजन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
मुकेश अंबानी ने भारत की ग्रोथ के पीछे मजबूत नीतियों, राजनीतिक स्थिरता, बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और डिजिटल क्रांति को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि 5G, डिजिटल इंडिया और कैपिटल मार्केट्स के विस्तार ने भारत को दीर्घकालिक निवेश के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा कि आने वाले वर्षों में एआई शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इसके जरिए 1.4 अरब लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर हेल्थकेयर और प्रभावी सार्वजनिक सेवाएं किफायती तरीके से पहुंचाई जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान लैरी फिंक ने भारत को “एरा ऑफ इंडिया” करार दिया, जिस पर अंबानी ने कहा कि जो लोग भारत की दीर्घकालिक विकास यात्रा पर भरोसा करेंगे, वही आने वाले दशकों में सबसे अधिक लाभ अर्जित करेंगे।