

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

narayanpur-pickup-accident-amdai-mines-one-worker-dead-many-injured
नारायणपुर। जिले के ओरछा मार्ग स्थित आमदई माइंस क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोग और माइंस में काम कर रहे अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में मृत मजदूर की पहचान अयोध्या सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पिकअप में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। आमदई लौह अयस्क माइंस क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और मजदूरों के परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।