

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

nia ig sundarraj p meets chhattisgarh cm vishnu deo sai
रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे सुंदरराज पी. ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुंदरराज पी. को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके प्रभावी नेतृत्व, सटीक रणनीति और उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि सुंदरराज पी. ने छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में IG के रूप में उनकी नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।