

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

noida-international-airport-jewar-inauguration-pm-modi
नोएडा: दो दशक से अधिक इंतजार के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शनिवार को देश को समर्पित कर दिया गया। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और उद्घाटन का यह पहला अवसर था जब आम जनता ने स्वयं भाग लेकर परियोजना का लोकार्पण किया।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है, अब आप अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर लोकार्पण कीजिए।” जनता ने अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर इस ऐतिहासिक पल को और भी यादगार बना दिया।
एयरपोर्ट से आम लोगों के लिए चार सप्ताह बाद उड़ान शुरू होगी। भविष्य में यहां से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार का विमान रनवे से लखनऊ के लिए पहली उड़ान भरा, जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारी सवार थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2021 में इस एयरपोर्ट के पहले चरण की आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें हवाई यात्रा को सिर्फ अमीरों तक सीमित रखना चाहती थीं, लेकिन भाजपा सरकार की योजना से आम आदमी को कम कीमत में हवाई यात्रा का अवसर मिला है। देश में एयरपोर्ट की संख्या अब बढ़कर 160 हो गई है।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि देशवासियों को धैर्य, एकजुटता और शांति के साथ इस संकट का सामना करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि गन्ने से एथेनॉल बनाकर उसे पेट्रोल में मिलाया जा रहा है, जिससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है और पेट्रोल, डीजल, गैस जैसी वस्तुओं की आपूर्ति स्थिर करने में मदद मिली है।
यह उद्घाटन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए हवाई यात्रा में नई क्रांति की शुरुआत साबित होगा।