

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

noida-violence-mastermind-arrested-whatsapp-groups-police-investigation
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में सोमवार को हुई हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा के पीछे ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन का हाथ सामने आया है। यह संगठन लखनऊ का बताया जा रहा है। पुलिस ने संगठन से जुड़े रूपेश राय को घटना का मास्टरमाइंड मानते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि आरोपितों ने 17 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को भड़काया और माहौल खराब किया। पुलिस अब इस मामले में 200 से ज्यादा अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं उपद्रव से जुड़े मामलों में 1500 से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं।
घटना के बाद बुधवार सुबह पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संवेदनशील इलाकों में लगभग 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयां फिर से खुल गईं। प्रशासन का कहना है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
इधर, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का पुराना वीडियो नोएडा का बताकर सरकार पर सवाल उठाए।
प्रियंका भारती ने सफाई देते हुए कहा कि शुरुआत में वीडियो नोएडा का लगा था, लेकिन सही जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पोस्ट हटा दी थी।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।