

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pankaj-jha-taunt-on-chhattisgarh-congress-school-holiday
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार का दौर जारी है। ताजा मामला स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक 'X' हैंडल से किए गए एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए चुटकी ली है।
क्या है पूरा मामला?
भीषण गर्मी और लू के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आधिकारिक हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई।
पंकज झा का आरोप है कि सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से छुट्टी घोषित किए जाने के कई घंटों बाद, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक पोस्ट साझा कर सरकार से स्कूलों में छुट्टी देने की मांग की।
पंकज झा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा “अगर आप यह समझते हैं कि Congress में एक ही Rahul Gandhi जी हैं, तो गलत हैं आप। प्रदेशों में भी कमी नहीं है सर। एक खोजो दर्जनों मिलते हैं।”
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने घंटों पहले छुट्टी घोषित कर दी थी, लेकिन कांग्रेस बिना किसी जानकारी के देर शाम वही मांग दोहरा रही है।

झा द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स में समय का अंतर स्पष्ट दिख रहा है। सीएम का पोस्ट छुट्टी की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। वहीं कांग्रेस का पोस्ट शाम 4:05 बजे किया गया, जिसमें दीपक बैज के हवाले से छुट्टी की मांग की गई है।