

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

pm modi donald trump meeting june 17 g7 summit
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में फ्रांसीसी शहर नीस पहुंच गए हैं। इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे के बीच पूरी दुनिया की नजरें 17 जून को होने वाली एक महा-मुलाकात पर टिक गई हैं। अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 बैठक से इतर एक द्विपक्षीय मुलाकात होगी।
पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की बैठक होगी। भारत और अमेरिका के बदलते और उतार-चढ़ाव भरे संबंधों के बीच मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत को लगातार आठवीं बार इस समिट में आमंत्रित किया गया है।
अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी स्लोवाकिया भी जाएंगे। स्लोवाकिया की आजादी के बाद वहां का दौरा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ भारत के संबंध रणनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद विशेष हैं।