

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

premium-petrol-price-hike-2026-india
**नई दिल्ली: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर**
नई दिल्ली। ईरान से जुड़े तनाव और पहले से चल रहे एलपीजी संकट के बीच तेल कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल (Premium Petrol) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 2 रुपये से 2.35 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बीपीसीएल के स्पीड, एचपीसीएल के पॉवर और आईओसीएल के XP95 ब्रांड के ईंधन की कीमतों में 2.09 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से हाई-ग्रेड ब्रांडेड फ्यूल्स पर पड़ा है। इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम का ‘पावर’ और इंडियन ऑयल का ‘XP95’ शामिल हैं। इस बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम पेट्रोल का मासिक खर्च बढ़ सकता है।
हालांकि, रोज़मर्रा के उपयोग वाले सामान्य पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। OMCs ने स्पष्ट किया है कि आम कारों और मोटरसाइकिलों के लिए इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दाम स्थिर रहेंगे।
प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर सामान्य पेट्रोल (91) से अधिक होता है, आमतौर पर 95 या उससे ऊपर। यह उच्च ऑक्टेन वाला पेट्रोल गाड़ियों के इंजन को स्मूथ और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। आमतौर पर यह बड़े शहरों के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होता है और स्पोर्ट्स बाइक, टर्बो इंजन वाली कारें और हाई-परफॉर्मेंस वाहन इसमें ईंधन भरते हैं।