

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rahul gandhi raebareli speech pm modi rss attack
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी के एक वीडियो को लेकर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश पर आर्थिक तूफान का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांटने में व्यस्त हैं।
राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा, “आज देश का किसान, युवा, महिलाएं, छोटे व्यापारी और मजदूर सब रो रहे हैं। पीएम सिर्फ रील बनाने में मसरूफ हैं।”
रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने जनता से अपने अधिकारों के लिए खड़े होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “अगर संघ के लोग आएं और मोदी-शाह की बात करें, तो उनसे कहिए कि उनके पीएम, गृहमंत्री और संगठन गद्दार हैं। इन्होंने हिंदुस्तान को बेचा है और हमारे संविधान, आंबेडकर जी और गांधी जी पर हमला किया है।”
नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है राहुल गांधी का बयान: सीएम योगी आदित्यनाथ
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ को लेकर दिए गए 'गद्दार' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम योगी ने इसे नकारात्मक राजनीति का घटिया उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विभाजनकारी राजनीति की जननी कांग्रेस के युवराज की यह अमर्यादित टिप्पणी उनकी असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है। इस तरह के बयान सिर्फ और सिर्फ देश में नकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं।”
राहुल गांधी को 'मेड इन इंडिया' से इतनी नफरत क्यों? टॉफी निर्यात पर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर राहुल गांधी के 'टॉफी' वाले तंज पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाए।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “राहुल गांधी को भारत और 'मेड इन इंडिया' की हर चीज से इतनी नफरत क्यों है? भारत का टॉफी (कॉन्फेक्शनरी) निर्यात पिछले 12 सालों में 166% बढ़कर साल 2025-26 में 132 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन कांग्रेस को देश की हर बड़ी उपलब्धि में सिर्फ समस्या ही नजर आती है।”
'भाजपा वही काट रही है जो उसने बरसों बोया': राहुल के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस पूरे सियासी घमासान में भाजपा को घेरा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज जो हालात हैं, उसमें भाजपा वही काट रही है जो उसने बरसों से बोया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा लंबे समय से मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) लोगों को गद्दार बताती आ रही है। पहले उनके नेता कहते थे कि 'पाकिस्तान चले जाओ' और अब वे कहने लगे हैं कि 'इरान चले जाओ'।”