

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raigarh-furnace-blast-kharsia-carbon-plant-4-dead-3-critical
रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बानी पाथर मंगल कार्बन प्लांट में 5 फरवरी को टायर गलाने के दौरान हुए फर्नेस ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से अब तक चार की मौत हो चुकी है।
हादसे में घायल 9 वर्षीय भूमि खड़िया की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मात्र 24 घंटे के भीतर उनके पिता शिव खड़िया (27), दादा साहेब लाल खड़िया (45) और पड़ोसी युवक इंदीवर सारथी (19) भी इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे।
हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। सभी मरीजों का इलाज रायपुर के कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में चल रहा था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शेष तीन मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
प्लांट प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हादसे की वजह और सुरक्षा नियमों के पालन का पता लगा रहे हैं।