

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raigarh-illegal-opium-poppy-farming-bust
रायगढ़ जिले में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध पोस्ता और अफीम की खेती को रोकने में सफलता हासिल की है। लैलूंगा के ग्राम घटगांव और नवीन घाटगांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पोस्ता की खेती का खुलासा हुआ, जबकि मुड़ागांव में अफीम की फसल पकड़ी गई।
लैलूंगा के ग्राम नवीन घाटगांव में दो डिसमिल भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पोस्ता के पौधे पाए जाने के बाद फसल जब्त कर दी गई।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया पर इस अवैध खेती की जानकारी साझा की, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ ग्रामीण अपनी सब्जियों की बाड़ी में पोस्ता उगा रहे थे।
पुलिस ने साधराम नागवंशी (60), पिता तंगनी नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी (20), पिता चौयरसम नागवंशी, दोनों निवासी नवीन घाटगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही जारी है।
लैलूंगा के मुड़ागांव में निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का भी खुलासा हुआ। आरोपी तानसिंह नागवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने 5 डिसमिल में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की। आरोपी के घर से पेड, पत्तियां और तने के सूखे अवशेष जब्त कर फॉरेसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रशासन ने क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से सर्वे कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।