

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raigarh-opium-cultivation-ts-singhdeo-slams-bjp-govt
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती का खुलासा होने पर उन्होंने कानून व्यवस्था और प्रशासन की मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिंहदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिस जमीन को 'तरबूज और ककड़ी' की खेती के नाम पर लीज पर लिया गया था, वहां असल में अफीम उगाई जा रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा- “क्या तरबूज और ककड़ी की फसलें ऐसी दिखती हैं? यह संभव ही नहीं है कि ऐसी खेती रातों-रात खड़ी हो जाए।”
सिंहदेव ने इसे केवल एक छिटपुट मामला न मानकर पूरे प्रदेश के लिए एक 'गंभीर खतरे का संकेत' बताया है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश में नशे का जाल फैल रहा है, तब भाजपा सरकार "गहरी नींद" में सोई हुई है।
उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा - दुर्ग और बलरामपुर कर बाद अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती का खुलासा बेहद चिंताजनक है।
तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में जिस जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर लिया गया था, वहां असलियत कुछ और ही निकली। क्या तरबूज और ककड़ी की फसलें ऐसी दिखती हैं? और ऐसा तो बिल्कुल संभव नहीं है कि ऐसी खेती रातों-रात खड़ी हो जाए।
यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में फैलते एक गंभीर खतरे का संकेत है।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गहरी नींद में है, जब प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और नशे का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आज तक ऐसी गैरजिम्मेदार सरकार कभी नहीं आई है।
और सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह सब सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, इस अवैध खेती में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत और गहरे भ्रष्टाचार के चिन्ह हैं।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष और कड़ी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई भी।