

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

railway bribery case rajasekhar rao suspended bhilai cbi arrest
भिलाई में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रेफरी बी. राजशेखर राव पर बड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने उन्हें एसोसिएशन के सभी पदों और खेल गतिविधियों से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह सीबीआई ने राजशेखर राव को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद हैं। मामले के सामने आने के बाद बॉडी बिल्डिंग जगत में भी हलचल मच गई है।
रविवार को भिलाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि मामले की जांच पूरी होने तक राजशेखर राव को सभी जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के निर्देशों के अनुसार यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह को महासचिव पद के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मामले को लेकर खेल जगत और रेलवे भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई हैं।