

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-businessman-dies-heart-attack-playing-badminton
रायपुर में सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय एक 57 वर्षीय कारोबारी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड की है। अमृत बजाज रोज की तरह सुबह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान उन्होंने एक शॉट मारा और शटल कॉक उठाने आगे बढ़े। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।
साथ खेल रहे दोस्तों ने तुरंत उन्हें संभाला, लेकिन वह अचेत थे। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, अमृत बजाज शुगर के मरीज थे, लेकिन नियमित रूप से बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते थे। खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। सोमवार को भी वह रोज की तरह ही कोर्ट गए थे। घटना की जानकारी दोस्तों ने फोन पर परिवार को दी।
रायपुर में खेल के दौरान हार्ट अटैक से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव की भी बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। वहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बताया जाता है कि दोनों ही फिट और सक्रिय जीवनशैली के लिए जाने जाते थे।