

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-cocaine-bust-bp-machine-drug-smuggling
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार में अनोखी तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शंकर नगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल को बीपी मशीन में छिपाकर कोरियर के जरिए कोकीन लाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र, नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-5 के पास एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण गोपाल अग्रवाल बताया। वाहन की तलाशी में मारूती फर्म के पैकेट में बीपी मशीन मिली, जिसमें कुल 4.55 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी।
अभियोजन के अनुसार, आरोपी के कब्जे से लगभग 2,27,500 रुपए मूल्य का कोकीन, चारपहिया वाहन ग्रैंड विटारा, एक आईफोन और कुल 20,27,500 रुपए बरामद किए गए।
इस मामले में देवेन्द्रनगर थाना में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत धारा 22बी नारकोटिक एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य आरोपियों के संबंध में End-to-End कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही कोरियर फर्म पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि इस तरह की छिपाकर नशे की तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी और साइबर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।