

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh News
कर्ज के नाम पर कई गुना ब्याज की वसूली करने के आरोप में पुलिस ने रायपुर से 53 वर्षीय सूदखोर कुलदीप सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान से 160 ब्लैंक चेक, 48 ब्लैंक स्टांप पेपर, 27 एटीएम एवं बैंक कार्ड, 24 बैंक पासबुक, जमीन और ऋृण संबंधी नौ दस्तावेज, ब्याज के हिसाब की दो डायरियां और 1 लाख 20 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अब तक 160 लोगों के प्रकरण सामने आए हैं और उनसे लगभग चार करोड़ से अधिक की राशि वसूलने की शिकायत है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया, कि बहेराडीपा निवासी विनोद चौहान ने शिकायत की थी, कि आरोपी ने उसके भाई पितांबर को वाहन बनवाने के लिए 42 हजार रुपए उधार दिए थे। इसके बदले दोनों भाइयों के साईन किए हुए ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज रख लिए थे। गिरफ्तार सूदखोर पर यह भी आरोप है, कि आरोपी ने सोना-चांदी बिकवाकर मूलधन से अधिक रकम वसूलने के बाद भी धमकियां दीं और चेक वापस नहीं किए। पुलिस इस मामले में अन्य पीड़ितों और उनके लेनदेन की जानकारी भी जुटा रही है।