

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur multilevel parking theft petrol parts
रायपुर। राजधानी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी गाड़ियां इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। रविवार देर रात अज्ञात गिरोह ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल निकालने के साथ कीमती स्पेयर पार्ट्स भी चोरी किए। चोरी का पूरा मामला CCTV में कैद हुआ है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पार्किंग संचालक और वाहन मालिकों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस और पार्किंग प्रबंधन से आरोपी चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CCTV फुटेज में देखा गया कि देर रात कुछ युवक बाइक और स्कूटी से पार्किंग में प्रवेश कर रहे हैं। सुरक्षा गार्डों की नजर से बचते हुए वे कम रोशनी वाले स्थानों पर पहुंचकर दोपहिया वाहनों की पेट्रोल पाइप निकालकर बोतलों में पेट्रोल भरते हैं। कुछ ही मिनटों में वाहन की टंकी खाली हो जाती है।
वाहन मालिकों का कहना है कि चोर सिर्फ पेट्रोल तक सीमित नहीं हैं। साइड मिरर, क्लच लीवर और अन्य छोटे लेकिन महंगे स्पेयर पार्ट्स भी चोरी किए जा रहे हैं। सुबह वाहन लेने पहुंचे तो गाड़ियां स्टार्ट नहीं होतीं, तब चोरी का पता चलता है।
राजधानी के वीआईपी इलाके में स्थित इस सरकारी पार्किंग में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद चोर बेखौफ वारदात कर रहे हैं। रात के समय किसी भी अनजान व्यक्ति का पार्किंग में प्रवेश करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने और गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहन मालिकों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।