

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-murder-money-dispute-tikrapara
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। उसका आरोपी डोमेश्वर देवांगन के साथ लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अजय अग्रवाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सिमरन सिटी फेस-2 और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।