

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur passport office bomb threat chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने मेल में कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियातन पासपोर्ट कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि धमकी भरा मेल तमिलनाडु से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित तक पहुंचने का दावा किया गया है।