

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur police jurisdiction dispute youth dies stabbing ramnagar flyover
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस की संवेदनहीनता और लचर कार्यप्रणाली का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी 'सीमा विवाद' (ज्यूरिस्डिक्शन) में उलझी रही और वहां खून से लथपथ पड़ा एक घायल युवक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। समय पर इलाज न मिलने के कारण आखिरकार अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। यह सनसनीखेज मामला रामनगर फ्लाईओवर का है, जहां देर रात हुई चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, खालबाड़ा निवासी आशीष गरुड़ (27 वर्ष) गुरुवार की रात अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह रामनगर फ्लाईओवर पर खून से लथपथ हालत में पाया गया। आशीष की बांह और पीठ पर चाकू के कई गंभीर और गहरे घाव थे। राहगीरों ने जब युवक को इस हालत में देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने खाकी को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक:सबसे पहले गुढ़ियारी थाना की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय, गुढ़ियारी पुलिस ने यह कह दिया कि घटनास्थल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है और वे बिना कोई मदद किए वहां से लौट गए। इसके बाद काफी देर बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर घायल युवक को आम्बेडकर अस्पताल रवाना किया गया।
इस सीमा विवाद के चक्कर में घायल आशीष काफी देर तक फ्लाईओवर पर ही तड़पता रहा। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने के कारण उसका बहुत ज्यादा खून बह चुका था, जिससे अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी और आखिरकार उसकी मौत
पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू करते हुए रामनगर फ्लाईओवर और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। फुटेज में मृतक आशीष एक अन्य युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की है।
शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से यह बात सामने आ रही है कि दोस्तों के बीच ही किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और आशीष को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक चार युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।