

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-ramakrishna-hospital-gutter-accident-2026
रायपुर: राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करते समय तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, टैंक के अंदर जहरीली गैस के संपर्क में आने से अनमोल मांझी (25), गोविंद सेंद्रे (35) और सत्यम कुमार (22) बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी भी अंदर उतरे, लेकिन सभी गैस के प्रभाव में आ गए। घटना रात 8 बजे के बाद हुई।
अस्पताल प्रबंधन ने दो मौत की पुष्टि की है और बताया कि मृतक श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजन शव न मिलने पर नाराज हुए और अस्पताल के बाहर पत्थर फेंककर विरोध जताया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए बल तैनात किया और परिजनों को अस्पताल के अंदर प्रवेश करने से रोका।
परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के गटर में उतारा गया। जहरीली गैस के रिसाव की आशंका के बावजूद आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई। घटना स्थल के पास एंबुलेंस खड़ी मिली, जिसके बारे में कहा गया कि इसे मीडिया से बचाने के लिए वहां लगाया गया था।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ-साथ लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।