

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur sahitya utsav pankaj jha meets bhagyesh jha discusses literature festival
रायपुर। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए गुजरात साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष भाग्येश झा से अपने कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आगामी 'रायपुर साहित्य उत्सव' को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग की विभिन्न गतिविधियों और साहित्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पंकज झा ने भाग्येश झा को रायपुर साहित्य उत्सव का न्यूजलेटर भी भेंट किया।
भाग्येश झा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान लंबे समय तक जनसंपर्क आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।