

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-siltara-liquor-shop-supervisor-suicide-mandhar-employees-accused
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में एक शराब भट्ठी के सुपरवाइजर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रशांत वर्मा के रूप में हुई है, जो मांढर स्थित शराब भट्ठी में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थे। घटना सिलतरा बाजार चौक स्थित उनके निवास की है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले प्रशांत वर्मा ने अपनी मां और पत्नी को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने दफ्तर में चल रही परेशानियों का जिक्र करते हुए मांढर शराब भट्ठी में पदस्थ दो कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल फोन में मिले संदेश और उसमें लगाए गए आरोपों की गहन जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।