

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-solar-society-90-percent-electricity-bill-reduction
रायपुर। बढ़ते बिजली बिल से परेशान आम लोगों के लिए रायपुर की पार्थिवी पैसिफिक सोसाइटी ने एक मिसाल पेश की है। 132 फ्लैटों वाली इस सोसाइटी में जहां पहले हर महीने दो से पांच हजार रुपये तक बिजली बिल आता था, अब यह घटकर केवल 250 रुपये तक रह गया है। इस पहल ने रहवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है।
सोसाइटी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्चुअल नेट मीटरिंग (वीएनएम) तकनीक लागू की गई। इसके पहले चरण में 20 फ्लैटों के लिए 60 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम और कामन एरिया के लिए 15 किलोवाट का प्लांट लगाया गया।
सोलर प्लांट लगाने से पहले कामन एरिया का बिल लगभग डेढ़ लाख रुपये आता था, जो अब घटकर 62 हजार रुपये रह गया है। प्रत्येक परिवार को औसतन 300 यूनिट तक बिजली का क्रेडिट मिल रहा है।
सोसाइटी में अधिकांश फ्लैटों में एयर कंडीशनिंग होने के कारण बिजली खपत अधिक थी और छत पर सीमित जगह होने के कारण व्यक्तिगत सोलर सिस्टम लगाना संभव नहीं था। वीएनएम तकनीक ने इस बाधा को दूर कर दिया।
इस 3 किलोवाट के प्लांट पर प्रत्येक उपभोक्ता को लगभग तीन हजार रुपये वार्षिक रखरखाव शुल्क देना होगा। प्लांट की औसत उम्र 25 साल बताई गई है।
वीएनएम तकनीक के तहत सोलर प्लांट से बनने वाली बिजली सीधे फ्लैट में नहीं जाती। सारी बिजली पहले एक संयुक्त मीटर (एक्सपोर्ट मीटर) के जरिए ग्रिड में भेजी जाती है। बिजली कंपनी के साफ्टवेयर की मदद से तय हिस्से के अनुसार हर फ्लैट के बिल में यूनिट कम कर दी जाती है।
सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस पहल से न केवल बिजली बची है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली है।