

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-vip-road-hyper-club-fight-harassment-case
रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक क्लब में देर रात जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था। आरोप है कि उसने वहां मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवतियों का हाथ पकड़कर अशोभनीय हरकत की, जिसका विरोध करने पर मामला बिगड़ गया।
विवाद बढ़ने पर क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए इस बवाल से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।