

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rajnandgaon-illegal-firearms-gang-arrest
राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने देसी कट्टा और पिस्टल की अवैध बिक्री से जुड़े एक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में सात आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनमें हथियार खरीदने वाले भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार पूरा मामला शंकरपुर वार्ड में दादागिरी की एक मामूली घटना से शुरू हुआ। गुरुवार रात, शंकरपुर के कब्रिस्तान के पास कुछ लोगों द्वारा पिस्टल लहराकर आसपास के लोगों को धमकाने की शिकायत पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहाँ से शंकरपुर निवासी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, डिगम्बर साहू उर्फ छोटू, सेवक कश्यप उर्फ डाला और गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान शिवम के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि डिगम्बर के पास से एक देसी कट्टा जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और बताया कि धमतरी और दुर्ग के भी कुछ अपराधी इस गिरोह से जुड़े हुए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हथियारों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।