

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ayodhya ram mandir donation theft sit probe
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में तेजी लाते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गुरुवार को दूसरी बार अयोध्या पहुंची। एसआईटी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, महासचिव चंपतराय और व्यवस्थापक गोपाल राव से जमीन खरीद, आभूषणों तथा चढ़ावे से जुड़े मामलों पर विस्तृत पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, एसआईटी ने सबसे पहले डॉ. अनिल मिश्रा से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाकर जमीन खरीद और मंदिर में मिले आभूषणों से संबंधित जानकारी ली गई। पूछताछ के दौरान गोपाल राव को कुछ समय के लिए बाहर बैठाया गया, जबकि एसआईटी ने अलग से ट्रस्ट महासचिव चंपतराय से भी सवाल-जवाब किए।
सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी अब ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों, जमीन खरीद के सौदों और चढ़ावे में मिले आभूषणों की जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसी ने दानदाताओं, जमीन विक्रेताओं और संबंधित लोगों की सूची भी मांगी है।
वहीं, इस मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ल को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। जांच एजेंसियां अब उसके वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं।
एसआईटी की जांच आगे बढ़ने के साथ ही ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी, पूर्व इंजीनियर और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।