

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ramdhar kashyap kondagaon naxal leader surrenders
कोंडागांव जिले के सबसे बड़े सक्रिय नक्सली नेताओं में से एक, रामधर कश्यप उर्फ बीरू (34) ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्यक्रम जगदलपुर में आयोजित 108 नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान हुआ।
पुलिस के अनुसार, रामधर कश्यप पूर्वी बस्तर डिवीजन की बारसूर एरिया कमेटी में सचिव डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय था। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीवीसीएम का पद नक्सली संगठन में डिवीजन स्तर का महत्वपूर्ण पद माना जाता है, जो कई एरिया कमेटियों की गतिविधियों की निगरानी करता है।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और पुलिस की लगातार कार्रवाई से प्रभावित होकर रामधर कश्यप ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उसके सरेंडर के साथ ही कोंडागांव जिले में कोई बड़ा सक्रिय नक्सली नेता अब शेष नहीं रहा।
एसपी चंद्रा ने यह भी बताया कि लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सल गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं और इससे इलाके में शांति और विकास के लिए सकारात्मक माहौल बन रहा है।