

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ranveer allahbadia kunal kamra controversy indias got latent
सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक बार फिर बड़ा विवाद चर्चा में आ गया है। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) के एक पोस्ट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की तीखी प्रतिक्रिया ने पुराने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
10 साल के सफर पर रणवीर का पोस्ट
दरअसल, 25 मार्च की शाम 5:11 बजे रणवीर अल्लाहबादिया ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “मुझे और मेरी टीम को BeerBiceps और The Ranveer Show को इस मुकाम तक पहुंचाने में 10 साल लगे। लेकिन एक घटना ने इस पूरे सफर को झकझोर कर रख दिया। जब टीम ने पूछा कि आगे का क्या प्लान है तो मैंने खुद को संत कबीर के दोहे की तरफ लौटता पाया- धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय। तो ये एक सिंपल रिमाइंडर है कि जिस तरह तरक्की में समय लगता है, वैसे ही दोबारा बनने में भी समय लगता है।”
इस पोस्ट में रणवीर ने अपने 10 साल के डिजिटल सफर और एक विवादित घटना के बाद आए उतार-चढ़ाव का जिक्र किया।
कुणाल कामरा ने किया तीखा पलटवार
रणवीर के इस पोस्ट के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कमेंट सेक्शन में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,
“मेरे साथ-साथ लेटेंट में होने की वजह से 30 से ज्यादा कलाकारों को अधिकारियों ने तलब किया। तुम्हारी बेवकूफी की वजह से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को नुकसान हुआ। शोज कैंसिल हो गए थे, वेन्यूज ने हाथ पीछे खींच लिए, फैसला सुनाया गया, तुम्हारी बेवकूफी के कारण आज भी कई अच्छे कॉमेडियन्स का जीवन मुश्किल से भर गया है। तुमने कभी इस पहलू को समझने की परवाह ही नहीं की। अच्छा बनने का ढोंग बंद करो क्योंकि वो तुम हो ही नहीं। अपना चेक लो, नजरें झुकाओ और शरम करो। क्रिएटिविटी के लिए जहर हो तुम। अब और लीपापोती न करो। अपना काम करो जो तुम अच्छे से कर पाते हो- लोगों को धोखा देना, फर्जी बातें करना और फालतू की शोहरत बटोरना।”
कामरा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?
गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद साल 2025 में सामने आया था। उस दौरान समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता के रिश्ते को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी।
इस बयान के बाद मामला तेजी से बढ़ा और कोर्ट तक पहुंच गया। महाराष्ट्र साइबर सेल समेत कई एजेंसियों ने एफआईआर दर्ज की और रणवीर समेत कई कलाकारों को समन जारी किए गए।
पूरे मामले का असर कॉमेडी इंडस्ट्री पर भी पड़ा, कई कॉमेडियन्स से पूछताछ हुई, शो कैंसिल हुए और अंततः यह शो यूट्यूब से हटा दिया गया।
It took me and my team 10 years to build BeerBiceps and The Ranveer Show to where they were. And in one incident, a large part of it was shaken. When the team looked to me for next steps, I found myself going back to Sant Kabir’s doha: धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली