

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

risaali-bhilai-putra-mam-par-dharmik-dabav-girafat
भिलाई: भिलाई के रिसाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पुत्र द्वारा उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई। नेवई थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आशीष नगर पश्चिम, रिसाली निवासी सरोज वर्मा (52) ने सोमवार को नेवई थाना में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र होशांग वर्मा उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार मजबूर कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता, घर में तोड़फोड़ करता और जान से मारने की धमकी देता था।
सरोज वर्मा ने यह भी बताया कि आरोपी ने घर में रखी धार्मिक मूर्तियों को हटाकर फेंक दिया और पूजा-पाठ में भी बाधा उत्पन्न की।
शिकायत के आधार पर नेवई पुलिस ने होशांग वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 298 और 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धाराएँ 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।